मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 : मध्य प्रदेश में आचार संहिता की तारीख, चुनाव की तारीख जानिए पूरी खबर

Whatsapp Group (join now) Join Now

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 : जैसा कि आप जानते हैं मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घड़ी आ गई। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कर लिया गया है कि मध्य प्रदेश में चुनाव कब होंगे। और इसकी भी तारीख जारी हो चुकी है कि, मतदान कब होगा और इसका रिजल्ट कब आएगा। आपको बता दे की वोटिंग की तारीख की आधार पर चुनाव आचार संहिता की तारीख भी निर्धारित कर ली गई है। अब केवल अंतिम औपचारिक वोटर लिस्ट का प्रकाशन शेष रह गया है। नीचे आपको जानकारी देंगे की आचार संहिता कब से लगेगी और विधानसभा चुनाव कब होंगे इसलिए लास्ट तक जरूर पड़े।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023, आचार संहिता की तारीख और चुनाव की तारीख क्या है

दोस्तों निर्वाचन कार्य से जुड़े एक मध्य प्रदेश अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में वोटिंग और रिजल्ट नवंबर महीने की लास्ट सप्ताह में आएंगे। इसलिए मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता 15 अक्टूबर से पहले लगानी होगी। मध्य प्रदेश चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 अक्टूबर को वोटर लिस्ट की फाइनल कॉपी रिलीज कर दी जाएगी।

आपको बता दें कि इस बार 18.86 लाख मतदाता ऐसी है जिनकी उम्र 19 वर्ष के आसपास है और जो पहली बार वोट डालेंगे। यही वोट मध्य प्रदेश चुनाव 2023 का रुख बदल सकती हैं।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की प्रिंसिपल बेंच का द्वारा हो चुका है। दोस्तों आपको बता दे कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बताया गया है कि विधानसभा चुनाव 2023 में कुल मतदाताओं की संख्या 5.52 करोड़ होने की संभावना है। और इसमें से 2.85 करोड़ पुरुष मतदाता है, और 2.76 करोड़ महिलाएं मतदाता है।

दोस्तों इसके साथ ही आपको बता दें कि 2.76 करोड़ महिलाओं में से 1.25 करोड़ महिलाएं लाडली बहन योजना से लाभान्वित है। और यह भी बता दे की 1.51 करोड़ महिलाएं इस बात से नाराज है कि उन्हें मध्य प्रदेश की किसी भी योजना का लाभ प्राप्त क्यों नहीं हुआ है। ऐसे में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भयंकर मुकाबला होने वाला है।

Whatsapp Group (join now) Join Now

Leave a Comment