Ladli bahan Yojana List : दोस्तों मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू की गई लाडली बहन योजना की पात्र सूची जारी कर दी गई है, इस आर्टिकल में हम आपको लाडली बहन योजना की पात्र लिस्ट की जानकारी देंगे यदि आप लाडली बहन योजना पात्र लिस्ट में नाम देखना चाहते हैं तो उसके लिए, महिला की समग्र आईडी या आवेदन पंजीयन नंबर होना चाहिए, इस योजना के तहत ₹1000 राज्य की उन महिलाओं को मिलेंगे, जिन महिलाओं का नाम पात्र सूची में होगा, इसलिए सूची में अपना नाम जरूर देखें।
दोस्तो 1 मई से 15 मई तक लाडली बहन योजना पात्रता सूची में प्राप्त गलतियों का पता लगाया जा सकता है, और आपको बता दें कि 15 मई से लेकर 30 मई तक आप लाडली बहन योजना आवेदन फॉर्म में सुधार करवा सकते हो, आपको बता दें यह 15 दिन का समय सुधार करवाने के लिए सरकार द्वारा दिया गया है, सभी आवेदन फॉर्म में सुधार होने के बाद लाडली बहन योजना की अंतिम सूची जारी की जाएगी, जिन महिलाओं का नाम लाडली बहन योजना की अंतिम पात्र सूची में होगा उन महिलाओं को लाडली बहन योजना के तहत ₹1000 आना शुरू हो जाएगा।
दोस्तोंआपको बता दें कि अंतिम पात्र सूची में नाम आने के बाद राज्य की महिलाओं को इस योजना का लाभ 10 जून से मिलना स्टार्ट कर दिया जाएगा 10 जून को लाडली बहन योजना की पहली किस्त महिलाओं के खाते में डाली जाए, और इसके बाद हर महीने की 10 तारीख को लाडली बहन योजना के ₹1000 महिलाओं के खाते में डाल दिए जाएंगे।
इन महिलाओं का नाम पात्र सूची हो सकता है
- महिलाओं की वार्षिक आय 250000 से अधिक ना हो।
- पात्र सूची में नाम के लिए महिला के पास 5 एकड़ से अधिक जमीन नहीं होनी चाहिए।
- और जिन महिलाओं के पास चार पहिया वाहन हो वे महिलाएं पात्र सूची में नहीं हो सकती।
- आवेदक महिला शादी सुधा होनी चाहिए, नही तो पात्र सूची मे नाम आना मुश्किल है।
- आवेदक महिला के सभी दस्तावेज सही और सभी दस्तावेज एक दूसरे से लिंक होने चाहिये।
- यदि आवेदक महिला के पास यह सब होगा तो, महिला को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।
दोस्तों आज की इस आर्टिकल में हमने आपको लाडली बहन योजना से जुड़ी कुछ आवश्यक जानकारी दी है, यदि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें धन्यवाद।