बिना किसी आयोजन के बहनों के डीबीटी खाते में आएंगे पैसे, लाड़ली बहनों के लिए 10 नवंबर को आयेगी किस्त
दिवाली पावन पर्व पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा सभी लाडली बहनों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। इस बार दिवाली त्योहार 12 नवंबर को मनाई जाएगी। मध्य प्रदेश में दीपावली के अवसर पर शिवराज जी ने सभी बहनों बड़ी खुशखबरी दी है।
लाडली बहन योजना के तहत मिलने वाली धनराशि अब महिलाओं को एक क्लिक के माध्यम से दीपावली से पहले डाल दी जाएगी, ताकि सभी बहने धूमधाम से दीपावली का त्यौहार मना सके। इस योजना के तहत मिलने वाली राशि 1250 रुपए सभी महिलाओं को एक ही क्लिक पर प्रदान की जाएगी।
बिना किसी आयोजन के बहनों को मिलेगा लाभ
सभी जानते ही है कि, हर बार 10 तारीख को लाडली बहना योजना का सम्मेलन आयोजित किया जाता था, लेकिन इस बार किसी भी तरह का आयोजन आयोजित नहीं किया जाना है। क्योंकि इस बार मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 17 तारीख को वोटिंग की जानी है। जिस वजह से सभी अधिकारी एवं सीएम अपने महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहते हैं। इस बात की जानकारी सीएम शिवराज जी ने 4 अक्टूबर को दी।
बिना कोई आयोजन किए बिना बहनों के खाते में लाडली बहना योजना की राशि को बैंक खाते में प्रदान किया जाएगा और भी उपहार या गैस सिलेंडर सब्सिडी की राशि भाई भी बहनों के डीबीटी खातों में प्राप्त होगी।
दिवाली पर सभी बहनों के लिए उपहार
प्रदेश भर में लाडली बहना योजना को एक सफल योजना के तौर पर देखा जा रहा है, जो कि पूरे मध्य प्रदेश में एक महत्वपूर्ण एवं कारगर योजना साबित हुई। इस योजना के तहत सभी महिलाओं अथवा बहनों को छठवीं किस्त की राशि 10 नवंबर को प्राप्त हो जाएगी।
इस पावन पर्व पर सभी महिलाओं को दिवाली से पहले सभी लाडली बहनों खाते में मिलने वाली राशि को सीधे ट्रांसफर किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत करोड़ महिलाएं शामिल की गई है। अनुमानित तौर पर लाडली बहना योजना से लगभग 1 करोड़ 32 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। सुभ अवसर पर मध्य प्रदेश के सीएम द्वारा अपनी बहनों के लिए यह तोहफा दिया जाएगा। यह बेहद खास होगा।
महिलाओं को 450 रुपए गैस सिलेंडर
लाडली बहना योजना से जुड़ी सभी महिलाओं को 450 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा जिन परिवारों के पास और उज्जवला गैस कनेक्शन योजना है। उन सभी को अब घरेलू गैस सिलेंडर 450 रुपए में दिया जाएगा। शेष बची हुई सब्सिडी राशि को महिलाओं के खातों में प्रदान किया जाएगा।
जल्द ही मिलेगी आवास योजना की किस्त
दिवाली के शुभ अवसर पर लाली बहनों के लिए यह भी एक बहुत बड़ी खुशखबरी है कि, जिन महिलाओं ने लाडली बहना आवास योजना के लिए आवेदन किए थे। उन महिलाओं के बैंक खाते में आवास योजना की पहली किस्त खाते में प्रदान की जावेगी।